पाटन। ग्राम निपानी के दो युवाओं निखिल सिन्हा और साहिल साहू का अग्निवीर में चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। दोनों युवाओं ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता हासिल कर गांव व क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

निखिल सिन्हा, घनश्याम सिन्हा के पुत्र हैं, जबकि साहिल साहू, टेकेंद्र साहू के पुत्र हैं। दोनों के चयन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। जनपद सभापति रवि सिन्हा ने ग्रामीणों के साथ उनके घर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि देश सेवा के लिए अग्निवीर में चयन होना गौरव की बात है। निखिल और साहिल की सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक साबित होगी।
इस अवसर पर नारद साहू, भरत निर्मलकर, हेमसिंग साहू, जगेंद्र सिन्हा, दीपक साहू, संतोष सिन्हा, छबिलाल यादव, डीकेश सिन्हा, बसंत साहू सहित परिवारजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।






