यादव ठेठवार यादव समाज के युवाओं को मिला नया नेतृत्व, उग्रसेन यादव बनाएंगे युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

राजिम। यादव ठेठवार समाज महासभा, छत्तीसगढ़ के संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से प्रांतीय पदाधिकारियों, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ तथा प्रबंध कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर श्री उग्रसेन यदु को प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

महासभा की मुख्य प्रांतीय कार्यकारिणी में प्रांताध्यक्ष श्री संतोष यदु, महासचिव श्री समलिया यादव एवं कोषाध्यक्ष श्री रमन यादव शामिल हैं।

युवा प्रकोष्ठ में श्री उग्रसेन यदु को प्रांताध्यक्ष, श्री बी.पी. यदु को महासचिव एवं श्री महितोष यादव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, महिला प्रकोष्ठ में श्रीमती पुष्पा भुवनेश्वर यादव को प्रांताध्यक्ष, श्रीमती किरण बलेंद्र यदु को महासचिव एवं श्रीमती सुनीति संतु यादव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

समाज के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए 100 से अधिक सदस्यों वाली प्रबंध कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इस संगठन में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों ओडिशा, मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के सामाजिक प्रतिनिधियों की सहभागिता भी शामिल है। महासभा का प्रांतीय मुख्यालय राजिम में स्थित है।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खल्लारी विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव ने की। समारोह में चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव, राजिम विधायक श्री रोहित साहू एवं नगर पालिका परिषद राजिम के अध्यक्ष श्री महेश यादव सहित समाज के वरिष्ठजन तथा बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

श्री उग्रसेन यदु को प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) की जिम्मेदारी मिलने पर समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। बधाई देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष यदु, प्रदेश महासचिव श्री समलिया यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री रमन यादव, श्री अभिषेक यादव, श्री देवीदयाल यादव, श्री मनोज यादव, श्री श्रवण कुमार यादव, जिलाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम यादव, श्री जीवन यदु, श्री कृष्ण कुमार यादव, श्री पीलू राम यादव, श्री शंकर लाल यादव, श्री कन्हैया यादव, श्री तेजेश कुमार यादव, श्री भुवनेश्वर यादव, श्री चमन यादव, श्री रामकुमार यादव, श्री दशरथ यादव, श्री ठाकुर राम यादव एवं श्री हुलस राम यादव सहित अन्य सामाजिक बंधु शामिल हैं।

सभी ने आशा व्यक्त की कि श्री उग्रसेन यदु अपने कुशल नेतृत्व, समर्पण एवं युवा शक्ति के सहयोग से समाज की एकता, युवाओं की भागीदारी, सामाजिक जागरूकता तथा संगठन के विकास के लिए नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।

जय यादव, जय माधव। जय श्री कृष्ण।