किराना दुकान में चोरी, किराना समान के अलावा फैंसी समान पर हाथ साफ कर दिया, बगीचा थाना में मामला दर्ज


बगीचा। आवेदक अंबिका गुप्ता रौनी रोड बगीचा की रहने वाली है। ग्राम बुचीडाडी के रमेश भगत के घर में किराना का दुकान है। जो दिनाँक03/02/024 के रात्रि करीब 08/00 बजे ग्राम बुचीडाडी से अपना किराना दुकान बंद करके अपने घर आ गई दिनाँक 04/02/024 को स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से ग्राम बुचीडाडी नहीं जा पाई थी। दिनाँक 05/02/024 को प्रात: करीब 09/00 बजे ग्राम बुचीडाडी पंहुच कर किराना दुकान के पास गई तो देखी कि किराना दुकान का दरवाजा में लगा ताला ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला हुआ था। दुकान के अंदर रखा किराना समान व मनिहारी का समान चोरी हो गया था कोई अज्ञात चोर द्वारा दिनाँक 03/02/024 के 20/00 बजे से 05/02/024 के 09/00 बजे के मध्य मेरे किराना दुकान का ताला तोड कर समान चोरी कर ले गया है। बगीचा थाना में चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।