पाटन। भिलाई 3 थाना क्षेत्र के ग्राम औरी में पिछले कुछ दिनों से चोरों का दहशत है। बीती रात कुछ किसान के खेत में लगे पंप के केबल वायर को चोरी कर लिया। करीब एक सप्ताह पूर्व एक मोटर साइकिल भी चोरी होने की खबर है। इससे पहले दो माह पहले भी किसानों के खेतों में लगे पंप के केबल तार चोरी हुआ था। पीड़ित किसानों ने बताया कि भिलाई 3 थाना में चोरी की रिपोर्ट लिखवाने जाते है तो सिर्फ मौखिक रूप से घटना की जानकारी लेकर या फिर आवेदन लेकर वापस भेज देते है। किसानों का कहना है कि चोरी का अपराध दर्ज किया जाना चाहिए। बीती दिनों छोटे औरी में एक युवक की रात के अंधेरे में घूमते हुए इसका फुटेज सीसी टीवी में कैद हुआ है।







