पाटन। अम्लेशवर थाना क्षेत्र का रिहाएसी इलाका कहे जाने वाले वुड आइलैंड कालोनी में चोरी की घटना नहीं रुक रही है। 1 फरवरी की यहां पर दिन दहाड़े एक घर का ताला टूटा। अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिए। इससे पहले भी इसी कालोनी में चोरी हुई है इस मामले में अभी भी पुलिस का हाथ खाली है।जानकारी के मुताबिक आवेदक शिवांग जायसवाल 36 साल वुडआईलैंड कालोनी अमलेश्वर का रहने वाला है। प्राईवेट जब करता है। दिनांक 01.02.2024 को वे अपने काम से बाहर गया था । आवेदक की पत्नी ने 12.40 बजे फोन से बताई कि वे करीबन 09.00 बजे कमरे का ताला बंद कर जीम गई थी जो करीबन 12.30 बजे वापस आई। घर में उसके ससुर नीचे हॉल में थे सास घर पर नही थी ।।उसी समय काम वाली बाई आई फिर में उपर गई तेा उपर कमरे का दरवाजा खुला था कुंडा टुटा हुआ था अंदर जा कर देखा तो अलमारी में रखे कीमती सामान सोने का नही था अलमारी से केवल कीमती सामान को ही ले गये अलमारी का बाकी रखे सामान जेसे का तैसा ही था अलमारी में रखे एक सोने का सुई धागा कान मे पहन्ने का वजन करीबन 5.4 ग्राम, सोने की 2 अंगुटी वजन करीबन 8.6 ग्राम , एक गले का सोने का चैन वजन करीबन 11.04 ग्राम व दो सोने के कंगन वजन करीबन 24 ग्राम पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 70,000 रू को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है।






