पंडरिया।नगर के हृदय uस्थल नया बस स्टैंड के सामने स्थित देव प्रॉपर्टी परिसर से करीब 2 लाख का कंस्ट्रक्शन सामग्री शनिवार को दिनदहाड़े चोरी कर ली गई।जिसकी रिपोर्ट सोमवार को थाने में दर्ज कराई गई है।उक्त स्थान पर रखी कंस्ट्रक्शन मशीनों के पार्ट्स, वाइंडिंग एवं रेपिड तार चोरी हुआ है।महामाया कंस्ट्रक्शन के संचालक अजीतपाल ने रिपोर्ट में बताया है कि परिसर में रखी जेसीबी, वाइब्रो ट्रैक्टर, AJAX मिक्सर, रोलर जैसी मशीनो के पार्ट्स,और इनकी वाइंडिंग तथा रेपिड तार चोरी किए गये हैं l
शिकायत में चोरी गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है।अजीतपाल छाबड़ा शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
लगातार हो रही चोरी की घटना-नगर में दिन दहाड़े चोरी की के घटनाएं हो चुकी है।जो थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।इसके पहले कवर्धा रोड स्थित देव प्रॉपर्टी में लाखों रुपये के गहने दिन दहाड़े चोरी हुई थी,जिसका पता आज तक नहीं चल पाया।इसी तरह पाढ़ी रोड स्थित सुने मकान में भी कई घरों में ताले तोड़कर चोरी की गई थी।पोलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।







