नाबालिक के साथ मिलकर चोरी की घटना की दिया अंजाम, दो गिरफ्तार, पुलिस की सक्रियता से पकड़े गए आरोपी

जामुल पुलिस की सक्रियता से पकड़ाया आरोपी

भिलाई।

—00—

प्रार्थी उज्जव शाह निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई थाना जामुल उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 09.06.2025 के दरमियानी रात्रि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शाह इंडस्ट्रीज कंपनी भिलाई से लोहे का मशीनरी सामान कीमती 15,000 रूपये को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीव्ही कैमरो को खंगाला गया। मुखबीर सूचना एवं हुलिया के आधार पर संदेही मोहम्मद मुराद को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया साथ ही चोरी की मशरूका लोहे का मशीनरी सामान कीमती 15,000 रूपये को बरामद कराया। आरोपी को आज दिनांक 19.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, उनि सौमित्री भोई, सउनि राजेश साहू, आर. रूपनारायण बाजपेयी, चन्द्रभान यादव, अतुल सिंह का विशेष योगदान रहा।

अप. क्र. 422/2025
धारा 331(3), 305, 3(5)
बीएनएस

जप्ती- लोहे का मशीनरी सामान कीमती 15,000 रूपय एवं घटना में प्रयुक्त टीवीएस एक्सल
आरोपी मोहम्मद मुराद पिता मोहम्मद इलियास उम्र 23 साल निवासी-गौतम नगर ,खुर्सीपार ,जिला दुर्ग एवं एक विधि से संघर्षरत बालक