फिर खून से रंगी पाटन की सड़क, पाटन से मटिया रोड पर डिवाइडर से टकराया युवक, घायल हालत अस्पताल लाया, डॉक्टर ने मृत घोषित किया


पाटन। पाटन में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। आज फिर एक युवा डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दे की पाटन में लगातार हादसा होने से कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गांधी गोरकापार थाना गुंडरदेही निवासी प्रेम लाल यादव पिता रामदयाल यादव 30 वर्ष पाटन शासकीय अस्पताल से वापस अपने ससुराल ग्राम मटिया जा रहा था। इसी दौरान हुए पाटन चंडी मंदिर के पास मटिया मोड पर डिवाइडर से टकरा गया।। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई साथ ही साथ उसे भी चोट आई। जिसे तत्काल पाटन अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे अमृत घोषित कर दिया।