फिर खून से लाल हुई पाटन की सड़क , तेज रफ्तार बाइक सवार ने मासूम को चपेट में लिया, मौके पर मौत, बाइक सवार भी गंभीर, पाटन के भाठागांव ( औरी) की घटना, ग्रामीणों में आक्रोश, ब्रेकर बनाने की मांग रखी


पाटन। उत्तर पाटन के ग्राम भाठागांव (औरी) में शनिवार की सुबह करीब 9 बजे सड़क दुर्घटना में एक 8 वर्षीय बालिका को मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला। चार पहिया और दो पहिया वाहनों के गति  नियंत्रण करने के लिए ब्रेकर बनाने की मांग ग्रामीणों ने की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भाठागांव ( औरी) में रहने वाले प्रकाश निषाद के बेटी नम्रता निषाद उम्र 8 साल दुकान में सामान खरीदने है थी। वहा से वो वापस अपने घर जा रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गई। नम्रता  क्लास 3 की छात्रा थी। प्रत्यक्षदर्शीयो के मुताबिक बाइक चालक शराब के नशे में थे ओर बाइक काफी तेज रफ्तार थी। इस कारण बाइक को अनियंत्रित नही कर पाया। बताया जा रहा है की बाइक सवार केसरा का रहने वाला है। उसका भी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है की इस रोड में अभी भी बड़ी बड़ी वाहन चल रहा है। कैप्सूल वाहन के अलावा लौह अयस्क लेकर चलने वाले भारी वाहन हमेशा तेज रफ्तार से चल रहा है। बता दे की मोतीपुर चौक में ही कुछ माह पहले केपशुल वाहन को चपेट में आ गया था। जिसमे भाठागांव ( औरी) में ही रहने वाले पिता पुत्र की मौत हो गई थी। इसके बाद भी शासन प्रशासन की आंख नही खुली।