कुम्ही पहुंच मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे,गन्ना किसानों को होगी परेशानी


पंडरिया। ब्लाक के ग्राम कुम्ही पहुंचना व गांव से बाहर निकलना बहुत ही मुश्किल कार्य हो गया है।ग्राम बोडतरा से कुम्ही तक करीब 4 किलोमोटर की सड़क अत्यंत ही जर्जर हो गयी है।इस मार्ग पर छोटे चार पहिया वाहन सहित कोई भी वाहन चलाना मुश्किल हो गया है।ग्राम बोड़तरा,बेलमुडा, छितापार,नवागांव,खैरवार से स्कूली बच्चे कुम्ही हायर सेकंडरी स्कूल में पढ़ने आते हैं,जिन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।इसी तरह ग्राम कुम्ही से कोयलारी कापा तक एक किलोमीटर सड़क अभी तक कच्ची है,जिसमे भी कीचड़ व गड्ढे हैं।कुम्ही सहित आस-पास के ग्रामीण लंबे समय से परेशानी झेल रहे हैं।


गन्ना किसानों को होगी परेशानी-शक्कर कारखाना में गन्ना खरीदी प्रारम्भ हो गया है।गन्ना किसानों को शक्कर कारखाना इसी मार्ग से जाना पड़ता है।सड़क पर गड्ढे हो जाने के कारण गन्ना से भरे ट्रेक्टर इस सड़क पर पलटते रहता है।इस वर्ष सड़क ज्यादा खराब होने के कारण गन्ना ट्रेक्टर नहीं चल पाएंगे।सड़क खराब होने के कारण किसान अपने गन्ना को शक्कर कारखाना तक नहीं ले जा पाएंगे।