

1 मई 2022 को आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत प्रदाय की जा रही अनुदान राशि को 50 हजार से बढ़ाकर 1.00 लाख किया गया है तथा साथ ही निर्माणी श्रमिक जिनकी आयु 60 वर्ष पूर्ण होने वाली है, वरिष्ठ श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुये 10 हजार रूपये की राशि प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है।






