गांव में पेयजल का है संकट और दूसरे गांव दे रहे है पंप से पानी, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया पंप हाउस में ताला, पाटन ब्लॉक का मामला


पाटन। ग्राम पंचायत औसर के ग्रामीणों ने आज वहां के पंप हाउस पर ताला जड़ दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम औसर में पहले से ही पेयजल की दिक्कत है और यहां के ग्रामीणों को पानी देने के बजाय अन्य ग्राम डीघारी में पानी दिया जा रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने आज सुबह-सुबह पंप हाउस पहुंचकर ताला जड़ दिया है।

वहीं ग्राम के सरपंच तेज बहादुर खरे ने बताया कि पानी की आवश्यकता दोनों गांव को है उन्होंने पीएचई विभाग से कहा है कि दोनों गांव को कनेक्ट करके पंप हाउस से पानी दिया जाए जिससे कि पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके ।बता दे कि गर्मी शुरू होते ही गांव गांव में पेयजल के संकट गहरानेआने लगी है इससे जहां मोटर पंप के जल स्रोत कम होने लगे वही गांव में स्थित बोरिंग भी अब जवाब देने लगी है। इस कारण पेयजल की दिक्कत होने लगी है। बहरहाल इस मामले को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।