पाटन । ग्राम पंचायत सेलुद सरपंच खिलेश बबलू मारकंडे ने कहा है कि पाटन विधानसभा सहित दुर्ग जिले के अधिकांश गांवों में वर्षा नही होने के कारण फसल को पर्याप्त पानी नही मिल पा रहा हैं। पंद्रह दिनो से पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण खेत सूख चुके हैं और खेत के किनारे के धान के पौधों को दीमक और चूहे नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही बार बार लाइट बंद होने से अटल ज्योति योजना से भी पर्याप्त समय तक किसानों को नहीं बिजली मिल पा रहा है। विद्युत विभाग द्वारा किसानों के खेतों में लगे ट्रांसफार्मर व विद्युत संबंधी समस्याओं को तुरंत सुधार नहीं करने के कारण किसान पानी के लिए परेशान हो रहे है। सरकार के द्वारा विद्युत विभाग के कर्मचारियों को विद्युत व्यवस्था तुरंत दुरुस्त करे जिससे किसानों के खेतों में पर्याप्त पानी मिल सके। बोनी के समय से ही किसान बहुत मेहनत कर बोनी व रोपाई का कार्य किए है । अब रोपाई व बियासी व फसल को बचाने के लिए तांदुला बांध से खेतों में नहर के माध्यम से शीघ्र पानी मिल जाए तो किसानों को फसल बचाने में सुविधा होगी, इसलिए शासन-प्रशासन से मांग है कि शीघ्र ही तांदुला बांध से तत्काल नहर में पानी छोड़ा जाए।






