

दुर्ग । दुर्ग से 7 कि.मी पर लगा हुआ ग्राम हनोदा पूरे भारत का पहला गांव है जहाँ के लोग अपने गांव का जन्मदिन मनाते है।जिसकी सुरुवात 11 फरवरी2014 से की गई थी, इस दिन अपने पूर्वजों के नाम से तलाब पर पर हरित सरोवर नाम से वृक्षारोपण किया था इसी दिन को जीवंत बनाने ग्राम का जन्मदिन मनाया जाता है इस वर्ष 11 फरवरी 2022 आठवाँ जन्मोत्सव है।इसका मुख्य उद्देश्य ग्राम चेतना को जगाकर गांव को आदर्श बनाना है।इसके माध्यम से गांव में सामाजिक समरसता का प्रादुर्भाव हुआ है इस कार्यक्रम को गायत्री परिवार की अगुवाई में सर्व समाज मिलकर मनाया जाता है।जिसके अंतर्गत प्रतिवर्ष सभी समाज के बुजुर्गों का सम्मान किया जाता है।साथ ही ग्राम में जन्म लेकर बाहर नौकरी करने वाले लोगो को बुलाकर गांव के प्रति जिम्मेदारी को समझने हेतु ग्राम गौरव सम्मन किया जाता है।नशा मुक्त परिवार को सम्मन किया जाता है।पूरे गांव को दुल्हन की तरह सजाया जाता है हर जन्मदिन में एक संकल्प लिया जाता है और उसे वर्ष भर पूरा किया जाता है
इस कार्यक्रम को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने गुजरात मे हुए सरपंचों के सम्मेलन कार्यक्रम में भी ग्राम जन्मोत्सव मनाने की बात कही थी और अन्य ग्रामों ने भी ग्राम जन्मोत्सव मनाने की बात कही थी।इस कार्यक्रम में गाँव मे चल रहे विभिन्न अभियानों को नये सिरे से शुरुआत कर और जनसहभागिता से आदर्श ग्राम की संकल्पना को विराट रूप में ले जाने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान ग्राम में चल रहे विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी तथा नई कार्ययोजना भी बनाई जाएगी। इसमें स्वच्छता अभियान, हरित सरोवर, नशामुक्ति अभियान व कुरुति उन्मूलन कार्यक्रम को गति प्रदान कर ग्राम को पूर्ण आदर्श बनाने का संकल्प लिया जाएगा।






