पंडरिया-पंडरिया विधानसभा में भाजपा के संभावित उम्मीदवार के रूप में वरिष्ठ संघ पृष्ठभूमि के पूर्व अध्यक्ष गौसेवा आयोग छत्तीसगढ़ विशेषर पटेल का नाम आने पर कार्यक्रताओं व क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है।
भाजपा द्वारा श्री पटेल जैसे अनुभवी प्रत्याशी को मैदान में लाने से निश्चित ही विरोधी खेमे को सोंच में डाल दिया है।श्री
पटेल सहज सरल,मिलनसार होने के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी मजबूत पकड़ रखते हैं।। वे ब्लाक मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम रोहरा निवासी हैं।जो 1980 में ग्राम पटेल बने,ततपश्चात 1984 में शिक्षक के रूप में कार्य करते हुए संघ के कार्यों को भी समर्पित होकर किया। वे व्याख्याता के पद पर पंडरिया कोदवा गोडॉन, पांडातराई , लडूवा, कुम्ही आदि विद्यालयों में शिक्षकिय कार्य किया।जिसके पश्चात 2013 में सेवा कार्य को प्राथमिकता देते हुए स्वैक्षिक सेवानिवृत्ति लेकर सामाजिक कार्यों में सक्रिय हो गए।
श्री पटेल संघ के विभिन्न दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए मंडल ,खंड, जिला, कार्यवाह विभाग सहकार्यवाह , प्रांत ग्राम विकास प्रमुख,एवम प्रांत गौ सेवा प्रमुख रहे हैं। संघ शिक्षा वर्ग में 14 वर्ष शिक्षक रहे हैं,कई बार वर्ग कार्यवाहक का दायित्व निर्वहन करने वाले पटेल पूर्व अध्यक्ष गौसेवा आयोग छत्तीसगढ़ रहे हैं,एवं वर्तमान में भाजपा के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रांत संयोजक का दायित्व कर्मठता से निर्वहन कर रहे हैं। मोदी सरकार के नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए पूरा प्रदेश में गोष्ठियों का आयोजन कर जन जागरण का कार्य निरंतर कर रहे हैं।
उनके द्वारा अत्यंत कम शुल्क पर वनांचल क्षेत्र विगत 12वर्षों बैजलपुर में विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा ग्राम लोहरा में 20वषों से स्कूल का संचालन कर रहे है।
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए श्री विशेषर पटेल जी तखतपुर विधानसभा प्रभारी भी हैं,तथा पंडरिया क्षेत्र से भाजपा से टिकट की मांग किया गया है। पिछले 1 वर्ष से सतत जनसंपर्क बनाए हुए हैं।श्री विशेषर पटेल को विधायक के संभावित उम्मीदवार की सूची में नाम आने पर क्षेत्र की जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है।श्री पटेल का सभी दावेदारों से अच्छे संबंध हैं,जिसके चलते उन्हें सभी दावेदारों का भी समर्थन मिलेगा।
श्री पटेल पहले स्थानीय प्रत्याशी हैं,जिनका नगरवासी व क्षेत्र के लोगों से निकटता है।बहरहाल लोग अधिकृत सूची घोषित होने का इन्तजार कर रहे हैं।

- October 7, 2023