पंडरिया-नगर के बड़े पुल के आगे कुशालबन्द पारा व समरू पारा के कुछ घरों में नलों से गंदे पानी आने की शिकायत दूर नहीं हो रही है।सप्ताह भर पहले इस संबंध में खबर प्रकाशित कर प्रशासन को अवगत कराया गया था।किंतु गंदा पानी आने का सिलसिला अब तक जारी है।महीने भर से अधिक समय से यह परेशानी बनी हुई है।जिसकी जानकारी नगर पालिका कर्मचारी को दी गई थी।किन्तु समस्या अभी भी बना हुआ है।बताया जा रहा है इस मोहल्ले करीब 35 वर्ष पुराने कुशालबन्द मोहल्ला स्थित बोर से पानी सप्लाई होती है।करीब 50 से अधिक घरों में इस बार के माध्यम से पानी सलाई होती है।लोग अब इस पानी का सेवन कर अब बीमार पड़ने लगे हैं।मोहल्ले के संतोष सोनी,गणेश केंवट, राजू, लाखन, ठाकुर,सुधन केंवट सहित अनेक लोग घरों में गंदा पानी आने से परेशान है। उन्होंने बताया कि अब पहले से और अधिक गंदा पानी आ रहा है।पहले नल चालू होने के समय गंदा पानी आता था,अब लगातार गंदा पानी आ रहा है।इस संबंध के नगर पालिका के सीएमओ अमिताभ शर्मा को जनाकारी देने पर उन्होंने जनाकारी लेकर सुधार करवाने की बात कही थी,किन्तु अब तक सुधार नहीं हुआ है।बताया जा रहा है कि नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा कुछ जगहों को खोदकर देखा गया है।किंतु अब तक सुधार नहीं हो पाया है।







