पाटन। । दुर्ग जिला पुलिस के द्वारा लगातार जांच अभियान चलाए जा रहे है। आरटीओ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम लगातार दुर्ग जिले के विभिन्न जगहों पर लगातार दो पहिया, चार पहिया वाहनों की जांच कर रही है । बता दे कि पिछले कुछ दिनों से दुर्ग जिला में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है इसे लेकर जिला पुलिस काफी गंभीर है और उन्होंने यह जांच अभियान शुरू किया है। पहले शहरों तक जांच अभियान सीमित रह जाता था लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्र में भी जांच अभियान तेजी से शुरू कर दिया गया है । आज उतई पुलिस एवं यातायात पुलिस के द्वारा ग्राम सेलूद में बजरंग चौक पर दो पहिया चार पहिया वाहनों की जांच शुरू की गई न रात्रि में बहुत से वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए। जांच अभियान में विशेष रूप से पाटन पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनूप लकड़ा वहां पर मौजूद रहे बता दे। बता दे कि ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं शराब पीकर वाहन चलाते से होती है इसीलिए इसे रोकने दुर्ग जिला पुलिस काफी गंभीर है और उन्होंने यह अभियान शुरू किया है।







