पंडरिया। नगर के बैरागपारा में बांधा तालाब के पास नव निर्मित पुल में रेलिंग लगाने की मांग पार्षद अनुराग ठाकुर,पूर्व पार्षद पवन कुम्भकार, अनिल ठाकुर व मुहल्ले वासियों ने विधायक भावना बोहरा से की है।उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष नवनिर्मित पूल में रेलिंग नहीं बनाया गया ,जिसके कारण 17 नवम्बर को मुहल्ले के अधिवक्ता मुकेश ठाकुर बाइक सवार का दुर्घटना हो गया।जिसे गंभीर चोट आई है।रेलिंग नहीं होने के चलते हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।दुर्घटना रोकने के लिए पुल के ऊपर रेलिंग बनाना अत्यधिक आवश्यक है।इस पुलिया से होकर हाई स्कूल की बालिकाएं प्रतिदिन स्कूल आना-जाना करते हैं।कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है।







