नगर में एक भी उद्यान नहीं, मनोरंजन के लिए लोगों को जाना पड़ता है बाहर

पंडरिया। पंडरिया नगर पालिका तो बन गया है किंतु सुविधाओं के नाम पर एक गांव से भी बदतर स्थिति में है।सड़क से लेकर मनोरंजन की कोई व्यवस्था नहीं है।नगर पालिका बनने के बाद लोगों की सुविधाएँ मिलने की उम्मीद लगाए जा रहे थे।किंतु नगर पालिका बनने के दो वर्ष बाद भी नगरवासियों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है।नगर में बच्चो के मनोरंजन के लिए एक भी उद्यान नहीं है।जिसके चलते पालक शाम के समय मनोरंजन के लिए बच्चो कहीं नहीं ले जा पाते हैं। वहीं पलकों को नगर से बाहर बिलासपुर, कवर्धा या अन्यंत्र जाना पड़ता है।नगर में लंबे समय से एक उद्यान की मांग की जा रही है किंतु नगर प्रशासन द्वारा आज तक नगर वासियों के लिए उद्यान नहीं बनाया जा सका है। हमेशा जगह की कमी की बात कहकर टाल दिया गया।किन्तु नगर पालिका में रौहा के शामिल हो जाने पर कालेज के पास उद्यान का निर्माण कराया जा सकता है।यहां उद्यान बनाने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है।इसके अलावा नगर के बाहर क्रांति जलाशय,डोमसरा, मोहतरा सहित आस-पास के गांवों में भी उद्यान के लिए पर्याप्त जगह उलब्ध है।
“उद्यान निर्माण के लिए चर्चा कर जगह चयन किया जाएगा।ततपश्चात शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।”
अभिषेक सिंह राजपूत,सीएमओ नगर पालिका पंडरिया।