पाटन।। नगर पंचायत पाटन में भाजपा के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद अब भाजपा में खल बलि मच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया में जो खबर वायरल हो रही है उनके अनुसार भाजपा की टिकट से पार्षद पद लड़ने के लिए जिनको अधिकृत किया गया है उनमें से तीन प्रत्याशी टिकट वापस करने की बात कह रही है। इसके अलावा अध्यक्ष के लिए दावेदारी करने वाले होरीलाल देवांगन को अब प्रत्याशी नहीं बन जाने के बाद में काफी नाराज दिखे।। साथ ही हुए पार्टी से भी इस्तीफा देने की चर्चा उनकी चल रही है । उनके अलावा होरीलाल देवांगन की पत्नी को सीता देवांगन को वार्ड पार्षद के लिए भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था अब चर्चा में यह है कि वह भी वार्ड प्रत्याशी का चुनाव नहीं लड़ेंगे साथ में टिकट बीजेपी वापस लौटा देंगे। इधर टिकिट वितरण को लेकर भाजयुमो के अध्यक्ष कुणाल शर्मा ने भी नाराजगी जाहिर किया है। उन्होंने बताया कि वो पार्षद पद की टिकिट को भाजपा संगठन को वापस कर दिए है। इसके अलावा होरी लाल देवांगन ने बताया कि वे भी भाजपा संगठन से त्याग पत्र दे सकते है।







