
बलराम यादव
पाटन। आज शनिवार 20 सितंबर दक्षिण पाटन के लिए तो खास दिन है ही लेकिन जो आयोजन हो रहा है उसकी चर्चा अब पूरे पाटन विधानसभा क्षेत्र में होने लगी है। जिला पंचायत दुर्ग के क्षेत्र क्रमांक 12 के सदस्य और सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू का जन्म दिन है। वैसे तो हर साल कल्पना नारद साहू ने अपना जन्म दिन सादगी से मनाया लेकिन चुनाव जीतने के बाद अब पहली बार भव्य रूप से जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। अलग अलग गांव में अलग अलग कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।

क्यों हो रही है चर्चा
बता दे कि किसी भी राजनीतिक व्यक्ति जन्म दिन मनाना मतलब अपनी राजनैतिक सामाजिक शक्ति का प्रदर्शन करना ही होता है। यह बड़े बड़े राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है। कल्पना नारद साहू द्वारा जो जन्म दिन पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है उसे भी अब राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दे कि कल्पना साहू के पति नारद साहू लगातार राजनीति में सक्रिय है। अभी वर्तमान में भाजयुमो के अध्यक्ष है। वही पिछले पांच साल क्षेत्र में सक्रिय रहे यही कारण है कि उनका जनाधार बढ़ा और उसकी पत्नी कल्पना साहू ने जिला पंचायत चुनाव में जीत का परचम लहराया।
बड़े नेताओं की नींद उड़ी
क्षेत्र में यह चर्चा है कि भाजपा के कई नेताओ की नींद इस आयोजन से उड़ने लगी है। नारद साहू और कल्पना साहू की क्षेत्र में लगातार सक्रियता से उनका कद भाजपा में बढ़ता ही जा रहा है। यही कारण है कि अब क्षेत्र के कई भाजपा के बड़े नेताओं को अपना कुर्सी खिसकते नजर आ रही है। हमेशा से जब भी कोई चुनाव आता है तो साहू समाज अपनी बहुलता की बात करते हुए प्रतिनिधित्व मांगता है। चूंकि कल्पना नारद साहू लगातार अपना जनाधार बढ़ा रहे है तो ऐसे में अगर संगठन आगमी कोई भी चुनाव में सामाजिक ताना बाना से प्रत्याशी चयन करना चाहेगी तो वह अपने सूची में कल्पना नारद साहू को जरूर रख सकती है।
जगह जगह होर्डिंग फ्लेक्स भी दे रही राजनीतिक संकेत
कल्पना नारद साहू का जन्म दिन हालांकि दक्षिण पाटन में मनाया जा रहा है। लेकिन उनका बड़े बड़े फ्लेक्स पाटन विधानसभा क्षेत्र के कई प्रमुख जगह पर लगी है। यही कारण है कि राजनीतिक चर्चा तेजी से होने लगी है। पाटन के मुख्य चौक में लगा फ्लेक्स देखने से लगता है भाजपा के हर नेता को साधने का प्रयास किया गया है। बधाई देने वालो में सभी भाजपा के प्रमुखों का ध्यान रखा गया है।
आज के कार्यक्रम
मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती साहू दोपहर 12:00 बजे वृंदा देवी मंदिर आगेसरा पहुंचेंगे जहां माता के दर्शन कर क्षेत्र की जनता के लिए सुख समृद्धि की कामना करेंगे। तत्पश्चात 12:30 बजे उप स्वास्थ्य केंद्र बटरेल पहुंचेंगे और वहां मरीजों को फल वितरण करेंगे तत्पश्चात दोपहर 01:00 बजे गृह ग्राम धमना के स्कूल में न्योता भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं बच्चों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण करेंगे।।तत्पश्चात श्रीमती कल्पना नारद साहू अपना जन्मदिन की उत्सव में शामिल होंगे और क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और आम लोगों से भेंट मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक गण भी शामिल होंगे। दोपहर 1:00 से संजू साहू कृत छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति संस्था अरमरी खुर्द की अनुपम प्रस्तुति होगी। पूरे कार्यक्रम की तैयारी युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि नारद साहू के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।






