महतारी वंदन योजना में आयु सीमा का बंधन न हो, जिन्हे योजना की जरूरत है वही हो जाएगा वंचित= अशोक साहू


पाटन। छग सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना को लागू करने की जोर शोर से तैयारी की जा रही है। लेकिन इसके लिए आवेदन जमा करने के लिए जो दस्तावेज मंगाई जा रही है उसमे 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा। ग्राम पंचायत तरीघाट के सरपंच अशोक साहू ने मुख्यमंत्री से मांग किया है की इस योजना के लिए उम्र का बंधन जो रखा गया है उसे हटाना चाहिए। उन्होंने बताया की अभी वर्तमान में 60 साल से अधिक के महिलाओं को इस योजना की ज्यादा जरूरत है। कई महिलाओं का पुरानी सर्वे सूची में नाम नही है इस कारण उन्हें पेंशन भी नही मिल पा रहा है। उन महिलाओं को महतारी वंदन योजना से काफी उम्मीद थी। लेकिन अब उम्र बंधन होने से 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने इस योजना में उम्र बंधन को हटाने की मांग किया है।