आए दिन पति-पत्नी के बीच होता था विवाद, पति के सिर पर किया वार , पति की मौके पर मौत, पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर- चंद्रभान यादव

जशपुर। कुनकुरी थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली की कश्मीर टोप्पो नाम का व्यक्ति अपने घर में मृत पड़ा है, उसके सर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान है। जांच में पुलिस को मृतक का गला क टने से मौत हुई है। पुलिस को जांच के दौरान जानकारी मिली की मृतक और उसकी पत्नी के बीच आए दिन आपसी विवाद होता रहता था। घटना के दिन मृतक दोपहर को जैसे ही बैल चराकर अपने घर लौटा वैसे ही उसकी पत्नी आभा टोप्पो उसे शराब के नशे में गाली-गलौच करने लगी। तभी मृतक कश्मीर टोप्पो भी शराब के नशे में था, उसने पास रखी लाठी उठाकर पत्नी की पिटाई कर दी।

इतने में गुस्से में आगबबूला आभा मिंज ने दौली उठाकर सर में मार दिया। जिससे सर में चोट लगने से कश्मीर टोप्पो की मौत हो गई। कुनकुरी थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि पुलिस की जांच में मृतक की पत्नी के कपड़ों में खून के निशान और पति-पत्नी में आपसी विवाद की वजह से पत्नी पर हत्या का संदेह हुआ। पुलिस से पूछताछ में आभा टोप्पो ने हत्या करना स्वीकार किया है। शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई आरोपी को गिरफ्तार कर न्याायलय में पेश किया गया। उसके ऊपर हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है।