मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, हाट एयर बैलून में लगी आग, सीएम सुरक्षा कर्मियों ने संभाला मोर्चा


मंदसौर। मध्य प्रदेश में मंदसौर से एक डरा देने वाली खबर सामने आई है। यहां के गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट का शुभारंभ करने पहुंचे सीएम मोहन यादव जब हॉट एयर बैलून में सवार हुए तो उसमें आग लग गई। जानकारी के मुताबिक हवा की रफ्तार कम होने के बैलून नहीं उड़ सका और उसमें आग लग गई। हालांकि वक्त रहते वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे बुझा दिया।  बता दें की आयोजन में पर्यटन विभाग ने नीजी कंपनी लल्लू जी एंड संस को जिम्मेदारी दी है‌‌। अब इसे सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक भी माना जा रहा है‌।