गांजा की बड़ी तस्करी का था प्लान, 11 बाक्स में लाखो रुपए की गांजा छुपा कर रखे थे, पाटन ब्लॉक में पहली बार इतनी बड़ी  मात्रा में गांजा किसने इसकी हो रही चर्चा, पढ़िए पूरी ख़बर

पाटन। पाटन ब्लॉक के अंतिम छोर पर  जाम गांव आर थाना क्षेत्र के ग्राम उपरपोटी में सुनसान इलाके में आज सुबह ग्रामीणों ने कार्टून पेटी को पड़े हुए थे। इसे घास में छुपाने का प्रयास किया गया। सुबह इसकी जानकारी गांव में आग की तरह फ़ैल गई और भीड़ लग गई। किसी ने एक कार्टून पेटी को खोलकर देखा तो उसमे गांजा था। यह देख गांव वालों के होश उड़ गए। बताया जा रहा है 11 पेटी पड़ा है ओर अनुमान लगाया जा रहा है की सभी में गांजा भरा होगा। पुलिस को इसकी सूचना दी है की नही इसकी जानकारी अभी तक ग्रामीणों ने सीजी मितान को नही दी है। पाटन क्षेत्र में इतनी बड़ी मात्रा में गांजा की तस्करी का मामला पहली बार मिल रहा है। पुलिस जांच ने क्या है पूरा मामला इसका खुलासा हो पाएगा। जानकारी के मुताबिक पुलिस खबर लिखे जाने तक मौके पर नहीं पहुंची थी। इस बॉक्स में गांजा हैंइसकी पुष्टि सीजी मितान नही करता। ग्रामीणों ने बताया की इसमें गांजा ही है।