’टीपा’ को लेकर दो पक्ष में  हुआ विवाद, हाथा पाई के साथ ईंट पत्थर भी चला, दोनो पक्ष पाटन थाना पहुंचे


 
पाटन। पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम पंदर में टीपा को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनो पक्ष में काफी विवाद हुआ। गाली गलौची मारपीट के बाद मामला थाना पहुंचा। जानकारी के मुताबिक आवेदक जय प्रकाश भारती ने आरोप लगाया है की वे गाड़ी खड़ी करना चाहा तो देखा की गाड़ी खड़ी करने की जगह पर जय प्रकाश ने टीपा को रख दिया है जिसे हटाने बोला तो गाली गालौच करने लगे। इसी प्रकार राजकुमार बांधे ने आरोप लगाया है की जय प्रकाश भारती द्वारा उनके द्वारा जानवर को चारा देने टीपा रखा गया था उसे सड़क पर फेंक दिया गया। जिसे लेकर विवाद बढ़ गया।  इस लड़ाई में दोनों पक्ष के परिवार के सदस्य भी आगे आ गए। दोनो पक्ष ने पाटन थाना में सूचना दी है।