पाटन । पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम देवादा में आज शाम को दो पक्ष में मारपीट हो गया। इसके बाद मामला थाना तक पहुंचा। बताया जा रहा है की देवादा के महेंद्र वर्मा ओर सोहन साहू के मध्य विवाद हुआ। सोहन साहू ने आरोप लगाया है की महेंद्र वर्मा ने उनके साथ मारपीट किया है। वही महेंद्र वर्मा ने कहा की उनके साथ मारपीट नही किया है। बता दे की महेंद्र वर्मा ब्लॉक कांग्रेस पाटन के अध्यक्ष है। सोहन साहू भाजपा का कार्यकर्ता है। अब यह मामला राजनीतिक रंग लेने लगा है। अभी थाना में कांग्रेस और भाजपा के सैकड़ो लोग मौजूद है।थाना प्रभारी के साथ चर्चा जारी है। बही वर्तमान में भाजपा के मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, लोकमणी चंद्राकर, मौजूद है। वही कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी थाना में मौजूद है।

- June 27, 2024
पाटन ब्लॉक के इस ग्राम में हुआ विवाद, थाना पहुंचे भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष और भाजपा के दो मंडल अध्यक्ष के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता थाना पहुंचे, जानिए क्या है पूरा मामला
- by Balram Yadu