केशव साहू 9302435161
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय खैरागढ छुईखदान गंड़ई(छ0ग0) श्री त्रिलोक बंसल (भापुसे), के द्वारा जिले में अवैध जुआ, सट्टा, गांजा, शराब के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पाण्डे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ श्री लालचंद मोहले के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर गेन्दले के नेतृत्व में थाना छुईखदान पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 07.06.2024 को ग्राम भेंडरा बांध के उपर जंगल व झूरानदी में अवैध रूप से 52 पत्ती तास से रूपये पैंसों का दाव लगाकर हार जीत का खेल खेलते हुए जुआड़ियान को घेराबंदी कर आरोपीगण 01. खेमलाल उर्फ चरण पिता राजकुमार जंघेल उम्र 27 साल साकिन मुरई, 02. महेन्द्र पिता शंकर वर्मा उम्र 21 साल साकिन मुरई, 03. भागवत पिता रोहित जंघेल उम्र 20 साल साकिन गभरा, 04. कोमल पिता घासीराम धुर्वे उम्र 56 साल साकिन पुरेना, 05. संतोष पिता पुनउ राम वर्मा उम्र 48 साल साकिन तुमड़ीपार थाना परपोडी, 06. मिथलेश नेताम पिता श्याम नेताम उम्र 21 साल साकिन झूरानदी, 07. संजू सेन पिता अषोक सेन उम्र 21 साल साकिन झूरानदी, 08. सुरेन्द्र नेताम पिता गोविंद नेताम उम्र 22 साल साकिन झूरानदी, 09. राजा यादव पिता ललित यादव उम्र 20 साल साकिन झूरानदी 10. गजेन्द्र कुमार चंदेल पिता चिन्ताराम चंदेल उम्र 31 साल साकिन झूरानदी, 11. उलेश्वर कुमार चंदेल पिता कमलेश सिंह चंदेल उम्र 24 साल साकिन झूरानदी के कब्जे से जुमला नगदी रकम 27470 रूपये जप्त कर आरोपीगण के विरूध्द धारा 3(2) छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिवशंकर गेन्दले, सउनि0 असुवन वर्मा, प्र0आर0 नंदकुमार चन्द्रवंशी, आरक्षक उदयशंकर बरेठ, आरक्षक विनोद पोर्ते, आरक्षक रामेश्वर जंघेल, आरक्षक प्रकाश सिदार, आरक्षक सुशील साय पैंकरा, आरक्षक गणेश चन्द्रवंशी, आरक्षक सूर्यकांत साहू, आरक्षक उमेंद सिंह टेकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

- June 8, 2024
बांध पर में सजी थी बावन परी के साथ जुआरियों की महफिल, पुलिस ने घेराबंदी कर की छापामार कार्रवाई,
- by Balram Yadu