धान खरीदी केन्द्रों में किसानो की समस्या पर जमकर हंगामा ,रानीतराई धान खरीदी केंद्र में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष  धेराव में पहुचे


रानीतराई।ब्लाक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के तत्वावधान में धान खरीदी केंद्र में भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों को धान बेचने में भारी दिक्कत हो रही है।
जिला कांग्रेस के निर्देश में सोमवार को डिंडाभाटा धान खरीदी केंद्र में किसानों व कांग्रेश के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व हंगामे हुई।जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने समिति प्रबन्धक वर्मा व नायब तहसीलदार को दो दिन में धान खरीदी व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो पाटन के सभी समितियो मे चक्काजाम व उग्र आंदोलन करेंगे।
शांतिपूर्वक किसानों ने  जिला कलेक्टर एवं कृषि मंत्री के नाम पर ज्ञापन पाटन नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिह को सौंपा गया।वर्ष 2025-26 में धान खरीदी व्यवस्था में गभीर अनियमितताए एवं अव्यवस्थाएँ पाटन ब्लॉक के अधीनस्थ धान खरीदी केन्द्रों में विभिन्न समस्या सामने आई है।जिसमे ऑनलाइन व ऑफलाइन टोकन वितरण में व्यापक समस्या,किसानों को समय पर टोकन प्राप्त न होने से आर्थिक नुकसान और भीडभाड की स्थिति,धान खरीदी लिमिट में सरलीकरण,धान विक्रय हेतु पंजीयन में परेशानी का निराकरण,केन्द्रों में प्रतिदिन की खरीदी लिमिट को बढ़ाने,तत्काल परिवहन व्यवस्था चालू करने की मांग रखी गई।
विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने अन्नदाता किसानो की परेशानी से दूर सरकार चिरनिद्रा में सोई हुई है।आज छत्तीसगढ़ से सभी किसान हताश,निराश हो गए हैं।
  राकेश ठाकुर जिलाध्यक्ष, राजेश ठाकुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,अशोक साहू विधायक प्रतिनिधि, महेंद्र वर्मा,उमाकांत चन्द्रकर , विष्णु चन्द्रकर,लुल्ली चक्रधारी,सोहन जोशी,भूपेंद्र बघेल,कपूर साहू,देव कुमार निषाद,रश्मि भेद प्रकाश वर्मा जनपद सदस्य,भविष्य कुमार जैन,यादव राम सेन,भोज रघुवंशी,सत्यनारायण टिकरिहा सरपंच, आनंद बघेल जनपद सदस्य, जानकी चोपड़िया सरपंच , द्रौपदी साहू, कमलेश ठाकुर,निखिल साहू, दुकालू राम निषाद,पालेश्वर ठाकुर,ललित ग्रहण, हरीश ठाकुर,हेमू सोनकर,नारद साहू,महेश्वर टिकरिया,राजेश तिवारी, अंकलहू नेताम, कुबेर वर्मा, मुकेश वर्मा, उदयकरण बिजौरा पंच राम निषाद भानूराम वर्मा  डोमन चंद्राकर डोमन साहू नारद साहू राम सिंह आगरे रामा साहू विष्णु वर्मा  सहित किसान उपस्थित थे।