बलराम यादव
पाटन।
आवेदक तोरण लाल यादव 35 साल ग्राम कानाकोट में रहता है। , कक्षा नवमीं तक पाई किया है । वे नायडू कृषि फार्म गुियारी में करीब 02 वर्ष से मुंशी का काम कर रहा है। वे अपने घर सुबह 9.00 बजे कृषि फार्म जाता तथा शाम 5.00 बजे अपने घर वापस आ जाता है। दिनांक 27.07.2024 को वे कृषि फार्म में रूपेश पटेल के कमरा में रूक गया था रात्रि करीब 9.00 बजे रूपेश और आवेदक खाना खाकर बैठे थे उसी समय गेट तरफ से खुलने की आवाज सुनकर दोनों बाहर निकले उसी समय मानसिंह भी अपने कमरे से निकला तब वे तीनों कृषि फार्म घुसे बिट्टू, प्रिंस एवं उनके दो अन्य साथी को बोले कि क्यो जबरदस्ती फार्म में घुस रहे हो। इसी बात पर चारों मिलकर आवेदक तथा उसके साथ रहे दो अन्य लोगों को मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करते हुए बिट्टी एवं प्रिंस डंडा से तथा उनके दो साथी हाथ मुक्का एवं बेल्ट से मारपीट कर चोट पहुंचाये तथा जान से मारने की धमकी दिये तथा कृषि फार्म से वे चले गये। इसकी सूचना जाम गांव आर थाना में दी गई। जिससे की आवेदक की सूचना पर थाना में अपराध दर्ज कर लिया गया है।







