पाटन | 21 जनवरी 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की उपस्थिति में नितिन नबीन का भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चयन होना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है।
इसी शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल द्वारा रेस्ट हाउस, पाटन में संकल्प एवं हर्ष-उल्लास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी कर एवं मिठाइयों का वितरण कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा, एकजुटता और विश्वास को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में
डॉ. सलीम राज
(चेयरमैन, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड)
की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में विशेष रूप से
नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले,
पाटन मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी केशव बंछोर,
नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी,
सभापति केवल देवांगन,
महामंत्री अखिलेश मिश्रा,
दामोदर चक्रधारी,
सागर सोनी,
हरप्रसाद आदिल,
विजय बंछोर (सोशल मीडिया प्रभारी),
मिलन देवांगन,
प्रकाश बिजौरा
सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ, ज्येष्ठ एवं समर्पित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना संगठन को नई ऊर्जा, सशक्त दिशा और मजबूती प्रदान करेगा। यह आयोजन भाजपा की एकता, अनुशासन और मजबूत नेतृत्व में अटूट विश्वास का सशक्त प्रतीक बना।







