बलराम यादव
पाटन। ग्राम तर्रा में रविवार को मछली मार्केट में जमकर मारपीट हुआ। मछली बेचने आए एक युवक को आमा पेंड्री से से एक व्यक्ति ने लात घुसा से पिटाई किया। मछली काटने के औजार को लेकर युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ाया भी। मारपीट शांत करने आए युवक के भाई से भी मारपीट किया है। पाटन थाना में मामला दर्ज किया का चुका है। जानकारी के मुताबिक उतई थाना क्षेत्र के ग्राम ढौर में रहने वाले विजय कुमार सपहा 36 साल अपने छोटे भाई लिलेश्वर सपहा के साथ रविवार 16 जून को तर्रा के साप्ताहिक बाजार में मछली बेचने के लिए गया था। तर्रा बाजार में मछली पसरा में मछली रखा था तभी यशवंत धीवर पिता गणेश धीवर ग्राम आमापेन्ड्री वहा पर पहुंचे। कुछ दिन पहले मछली बिक्री करने के लिए दिया था। जिसका पैसा नहीं दिये हो बोला तब आवेदक ने कहा की तुम्हारे मछली बिक्री का पैसा 200 रूपये दे दिया हूं । धंधा करने दो बाद में हिसाब करूगां बोला तो यशवंत धीवर ने विजय के साथ अश्लील गाली गलौच कर हाथ पैर से मारपीट किया । जब विजय के भाई ने बीच बचाव करने आये तो उसे भी उसके साथी लोग हाथ मुक्का से मारपीट किया।। धक्का मुक्की से पहना हुआ कपडा फट गया । इसके बाद मछली काटने के सामान से मारने के लिए उठाया था ।







