पंडरिया। ब्लाक अंतर्गत पानी की कमी का दुष्परिणाम अब नजर आने लगा है।लोग पानी की कमी के कारण फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।विगत दिनों ग्राम महली में लगे गर्मी के धान को मवेशी को चरा दिया गया।भूजल स्तर नीचे जाने के कारण क्षेत्र के टयूबवेल अब जवाब देने लगे हैं।सिंचाई नहीं होने के कारण मुंगेली मार्ग पर महली ग्राम में लगे धान के फसल को चरा दिया गया।लोगों द्वारा सबक लेते हुए मनमानी पूर्वक पानी का दुरुपयोग अब बंद कर देना चाहिए।साथ ही बरसात के पानी को संरक्षित करने उपाय की तैयारी में जुट जाना चाहिए।

- April 12, 2025
सिंचाई के लिए नहीं हुई पेयजल आपूर्ति, किसान ने फसल को जानवर के हवाले किया
- by Ruchi Verma