पाटन। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का आगमन पाटन विधानसभा क्षेत्र के जामगांव-आर में 14 अक्टूबर को होगा। जहां पर उनके द्वारा आमसभा को संबोधित किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पाटन विधानसभा अध्यक्ष शीतकरन महिलवार, डाकेश्वर साहू जिला महामंत्री, सौरभ कामड़े प्रदेश सचिव द्वारा गुरुवार को प्रेस क्लब पाटन भवन में पत्रकार वार्ता ली।
पाटन विधानसभा अध्यक्ष शीतकरण महिलवार ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद उनके विरोधियों द्वारा छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस पार्टी के अस्तित्व नही होने का प्रचार किया जा रहा था। छत्तीसगढ़ के 40 विधानसभा क्षेत्रो में जोगी के कार्यकर्ताओं के द्वारा सफल आमसभा का आयोजन किया गया। इससे यह साबित होता है कि जोगी जी के प्रति लोगों में आज भी विश्वास और आस्था है।
14 अक्टूबर को जामगांव-आर में आयोजित आमसभा में प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी को पाटन विधानसभा से चुनाव लड़ने का निवेदन कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। हमारा लड़ाई किसी राजनीतिक दल से नही है बल्कि जनता के साथ हो रही अन्याय से बचाने , दस कदम गरीबी खत्म करने एवं लोगों को अपने हक के लिये आगे लाने की लड़ाई है।
पाटन विधानसभा क्षेत्र को 4 जोन में बांटा गया है। सभी जोन में बूथ, सेक्टर,जोन प्रभारी के माध्यम से जोगी का संकल्प पत्र हर घर पहुंचाने का काम जोगी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। जिस तरह से अजीत जोगी को सुनने हजारों लोग सभा मे लोग आते थे उसी तरह का माहौल आज फिर से देखने को मिल रहा है। जोगी की पार्टी छत्तीसगढ़ की पहली राजनीतिक पार्टी है जो जनता को सभा मे लाने किसी तरह का लोक लुभावन काम नही करते लोग स्वस्फूर्त होकर मंच तक आते है।

- October 12, 2023
14 अक्तूबर की पाटन विस के जामगांव आर में जनता कांग्रेस की होगी बड़ी आमसभा, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता, पाटन में पत्रकार वार्ता कर दी पूरी जानकारी
- by Balram Yadu