पाटन में आज छह घंटे बिजली बंद रहेगी, 132 केवी नई लाइन खींचने के कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित

पाटन। पाटन 220/132/33 केवी उपकेंद्र में 132 केवी की नई लाइन खींचने का कार्य किए जाने के कारण बुधवार 16 सितंबर को पाटन क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। हालांकि कार्य की स्थिति के अनुसार समय में परिवर्तन संभव है।

इस दौरान 33/11 केवी पाटन सबस्टेशन से निकलने वाले 11 केवी चंडी लाइट बस्ती फीडर, 11 केवी रानीतरई पंप फीडर तथा 33 केवी परसदा फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा 33 केवी टोलाघाट फीडर से नगर पंचायत वाटर वर्क्स की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रहेगी।

विभाग के अनुसार 33 केवी जामगांव फीडर भी बंद रहेगा, हालांकि इससे कोई सप्लाई प्रभावित नहीं होगी।

विद्युत विभाग ने बताया कि पाटन कॉलेज के आसपास का क्षेत्र, हॉस्पिटल कॉलोनी तथा महावीर राइस मिल के आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की है। साथ ही असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

— सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता, पाटन