पाटन। ग्रामीण अंचल में रहने वाले लोगो के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन पाटन में 22 फरवरी गुरुवार को किया जा रहा है। महिमा हॉस्पिटल तहसील कार्यालय के सामने निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है। महिमा अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर टी आर यादव ने बताया की शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डां जसमीत सिग भाटीया M.B.B.S ,D.O.M.S (GOLD मेडलिस्ट) द्वारा मोतियाबिंद का जांच, नजरों में चश्मे का नंबर, आंखों का धुंधलापन, आंखों से आंसू आना, आंखों में कम दिखाई देना, काला मोतियाबिंद का जांच, आंखों में जाला लगना, सिर दर्द होना इसका जांच कर परामर्श किया जाएगा। शिविर का आयोजन 22 फरवरी गुरुवार को समय दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक स्थान:-महिमा हास्पिटल, रानीतराई रोड पाटन में आयोजित है। शिविर में डॉ. जसमीत सिंग भाटिया मरीजो का मशीन से जाँच करेंगे एवं उचित परामर्श देंगे। भीड़ से बचने के लिए पूर्व पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है। कॉन्टेक्ट नंबर 0788-2673711, 9285005609 में पंजीयन करा सकते है। अधिक जानकारी के लिए 9713211728 में संपर्क कर सकते है।








