दशहरा-दीपावली में मिलेगी छह-छह दिनों की छुट्टी…राज्य सरकार ने शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए शैक्षणिक संस्थानों की अवकाश सूची जारी की…



रायपुर । राज्य सरकार ने शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए शैक्षणिक संस्थानों की अवकाश सूची जारी कर दी है। नई सूची के अनुसार इस वर्ष विद्यार्थियों और शिक्षकों को कुल 64 दिनों का अवकाश मिलेगा। दशहरा और दीपावली पर छह-छह दिन की छुट्टी का प्रावधान किया गया है। दशहरा अवकाश 29 सितंबर से चार अक्टूबर तक रहेगा, वहीं दीपावली का अवकाश 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक निर्धारित किया गया है। इसके अलावा शीतकालीन अवकाश भी छह दिन का रखा गया है, जो 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक रहेगा। गर्मी की छुट्टियां हमेश की तरह लंबी रहेंगी। यह अवकाश एक मई से 15 जून 2026 तक चलेगा और कुल 46 दिनों का होगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी इस कैलेंडर के अनुसार विद्यार्थियों को पूरे सत्र में पढ़ाई के साथ पर्याप्त विश्राम और त्योहारों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। छुट्टियों का निर्धारण त्योहारों और मौसम को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि विद्यार्थी और शिक्षक दोनों संतुलन बनाए रख सकें।