

पंडरिया । पहाड़ियों में बरसात के बाद बनते हैं, ऐसे खूबसूरत जलप्रपात। यह जलप्रपात मैकल पर्वत श्रृंखला में पोलमी के आगे बजाग मार्ग की है।जो बरसात के थमने के बाद की है।पहाड़ियों में बरसात के दौरान व बरसात थमने के बाद इस प्रकार के कई जलप्रपात दिखाई देते हैं।जिसे देखने के लिये बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।बरसात के बाद भाकुर,कांदावानी,बिरहुलडीह,तेलियापानी सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में इस प्रकार के झरने दिखाई पड़ते हैं।






