ठेठवार यादव महासभा का पारिवारिक मिलन व सम्मान समारोह 21 को



दुर्ग। दुर्ग जिला ठेठवार यादव महासभा दुर्ग नगर का वार्षिक अधिवेशन, पारिवारिक मिलन, युवा-युवती परिचय सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन 21 दिसंबर को विवेकानंद सभागृह जेल चौक में किया जाएगा। आयोजन को लेकर महासभा के पदाधिकारी घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र वितरित कर रहे हैं।

अध्यक्ष गोविंदा लखन यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग नगर निगम की महापौर अल्का बाघमार करेंगी। विशिष्ट अतिथियों में दुर्ग नगर निगम के सभापति श्याम शर्मा, छत्तीसगढ़ यादव ठेठवार समाज के प्रदेश अध्यक्ष गुलेन्द्र यादव, सर्व समाज एवं सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, यादव ठेठवार समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद यादव, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ललिता यदु शामिल रहेंगे। आयोजन में समाज के बीच उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों, अधिवक्ताओं, राष्ट्रीय और नेशनल स्तर के खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले एवं 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सामाजिक बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन, वरिष्ठजनों का सम्मान और समाज का वार्षिक अधिवेशन भी आयोजित किया जाएगा।