भिलाई/दुर्ग। ठेठवार यादव महासभा राजिम में बोरसी निवासी मनोज यादव को प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता संजय यदु के नेतृत्व में दुर्ग क्षेत्र के ठेठवार यादव समाज के पदाधिकारियों ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात की।

इस दौरान नवनियुक्त प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज यादव सहित समाज के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान सामाजिक पदाधिकारियों की उपस्थिति ने समाज की गतिविधियों और आपसी संपर्क को लेकर चर्चा का अवसर प्रदान किया।
इस अवसर पर राजदीप, ताम्रध्वज, लखन यादव, महेश ठेठवार, राजकुमार यादव, दुस्यंत यादव, अशोक यादव, जग्गू यादव, मनोज यादव और कमलेश यादव उपस्थित रहे।

मनोज यादव को ठेठवार यादव महासभा राजिम का प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद समाज के पदाधिकारियों की विधायक देवेंद्र यादव से यह मुलाकात सामाजिक क्षेत्र में चर्चा का विषय रही।






