राजिम। ठेठवार यादव समाज राजिम महासभा के अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राजिम में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। शुक्रवार को कुछ देर बाद मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। मतदान के लिए बनाए गए पांच मतदान केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मतदान दलों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों को परिचय पत्र का भी वितरण किया गया है।
मतदान शुरू होने से पहले ही राजिम में समाज के मतदाताओं और प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है। मतदान केंद्रों के आसपास चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन दलों द्वारा व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
ठेठवार यादव समाज राजिम महासभा के अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए होने वाले इस चुनाव में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।






