ठेठवार यादव समाज महासभा चुनाव: मतदान दल केंद्रों के लिए रवाना, कुछ देर में शुरू होगा मतदान

राजिम। ठेठवार यादव समाज महासभा के प्रांतीय पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर राजिम में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान दल चुनाव सामग्री लेकर निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए हैं। कुछ ही देर में मतदान प्रक्रिया शुरू होगी।

इस चुनाव में समाज के प्रांताध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया जाएगा। चुनाव को लेकर समाज के सदस्यों में उत्साह नजर आ रहा है और मतदान केंद्रों पर भीड़ जुटने लगी है।

मतदान के लिए कुल पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान दलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

चुनाव स्थल पर समाज के मतदाताओं और पदाधिकारियों के लिए सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मतदान शुरू होने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।