पाटन। ठेठवार यादव समाज पाटन राज के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव का दुर्ग में इनके गंजपारा स्थिति कार्यालय पहुंचकर सम्मान किया। मंत्री श्री यादव से समाज के प्रतिनिधियों ने चर्चा किया। भगवान श्री कृष्ण का तस्वीर भेंट किया गया। इसके बाद सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर पाटन राज अध्यक्ष ईश्वर यादव पाटन राज मीडिया प्रभारी बलराम यादव, सचिव अश्वनी यादव, मदन यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती भारती यादव, भोला राम यादव, राम निवास यादव, संतोष यादव, कमलेश यादव, भुनेश्वर यादव, शीतल यादव, चितरंजन यदु, सालिक यादव, विजय यादव, हेमलाल यादव, धरम पाल, राकेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।







