ठेठवार यादव समाज युवा प्रकोष्ठ निकालेगी सामाजिक समरसता यात्रा, बैठक में बनाई कार्ययोजना


पाटन। यादव ठेठवार समाज गुड़ा राज उड़ीसा में सामाजिक समरसता यात्रा की रूपरेखा तैयार करने के लिए आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में ठेठवार यादव समाज युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल हुए। पाटन राज से युवा प्रकोष्ठ के सलाहकार बलराम यादव भी शामिल हुए।

बैठक का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण और आरती गायन के साथ हुआ। राजिम महासभा प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और स्वजातीय जनों का सम्मान किया गया।

मुन्ना राम यादव पूर्व अध्यक्ष ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही समाज का कर्णधार है। युवाओं द्वारा लगातार समाज हित में प्रदेश स्तरीय प्रवास और सामाजिक समरसता का आयोजन से निश्चित रूप से समाज में जुड़ाव बढ़ा है। मन्नू राम यादव ने पदाधिकारियों को उड़ीसा पहुंचने पर आभार प्रकट किया।

बैठक में हरीश यादव प्रदेश प्रभारी ने कहा कि सामाजिक समरसता द्वारा समाज में सक्रियता लाने का प्रयास जारी है। युवा प्रकोष्ठ का प्रयास प्रशंसनीय है। रामसिंह प्रदेश संरक्षक युवा ने कहा कि प्रकोष्ठ द्वारा समरसता की यात्रा से समाज में एकता का भाव देखते ही बन रहा है।

बलराम यादव प्रदेश सलाहकार ने कहा कि सामाजिक समरसता की महत्ता प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ समाज को मिल रहा है। युवा प्रकोष्ठ द्वारा सामाजिक समरसता यात्रा की शुरुआत करना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन लगातार सामाजिक यात्रा की योजना बनाकर समाज में अंतिम छोर तक पहुंचना प्रशंसनीय है।

रोमशंकर यादव प्रदेश प्रवक्ता महासभा ने कहा कि समरसता समाज के लोगों को जोड़ने का कार्य समाज को एक धागे में पिरोने का अच्छा माध्यम है। हरिराम यदु अध्यक्ष महानगर इकाई ने कहा कि समाज में सभी एक साथ चलने से ही संगठन मजबूत होता है।

परमानंद यादव प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय युवा ने समस्त पदाधिकारियों को परिचय कराते हुए बताया कि सभी पदाधिकारी समाज को अपना बहुमूल्य समय देकर समाज को संगठित और गतिशीलता प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभाते रहते हैं।

नरोत्तम यदु प्रदेश महासचिव ने सामाजिक समरसता की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए यात्रा के उद्देश्य, यात्रा की रूपरेखा और अष्टधातु संग्रहण, युवा अधिवेशन आयोजन की जानकारी दी। उड़ीसा सामाजिक समरसता यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें रामपुर से खल्लारी, खरियार रोड, तड़बोड़, जगन्नाथ पुरी, भुवनेश्वर, हीराकुंड बांध, संबलपुर होते हुए पिथौरा में समापन किया जाएगा।

बैठक में हरिश यादव, परमानंद यादव, राम सिंह यादव, बलराम यादव, रोमशंकर यादव, चंदूलाल चंद्राकर, नरोत्तम यदु, अमन यादव, हरिराम यदु, रामजीवन यदु और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।