आधे रात को घर में घुसकर मचाया उत्पात, लोहे का रॉड, पाइप से लेस होकर दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर की मारपीट, 2 लोगो की जमकर पिटाई, एक ने कमरे में छिपकर बचाई जान, पाटन ब्लॉक के इस गांव में पीड़ित परिवार अभी भी दहशत में


पाटन। रानितराई थाना के ग्राम घोरारी में सोमवार को रात्रि को गांव के ही कुछ लोग लोहे का पाइप, राड लेकर गांव के ही श्रीमती लता ठाकुर के घर का दरवाजा तोड़कर घुस गया। ओर आवेदक के भांजा और पिता से जमकर मारपीट किया। वही आवेदक और उसके पति ने अपने आपको कमरे में बंद कर जात बचाई। रानितराई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आवेदक  श्रीमती लता ठाकुर
ग्राम घोरारी की निवासी है, खेती किसानी का काम करती है, आज से एक महीना पूर्व 25.08.2023 को आवेदक के पडोस के लोकेश बंजारे एवं शांता बाई के साथ उसके पति राजेश ठाकुर एवं भांजा देवव्रत ठाकुर के साथ वाद विवाद कर लड़ाई झगड़ा हुआ था जिसका थाना रानीतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था तब से शांता बाई बंजारे द्वारा आवेदक के  पति राजेश ठाकुर एवं देवव्रत ठाकुर को हमेशा मारने की धमकी देते रहते थे,दिनांक 04.09.2023 को आवेदक परिवार के सभी लोग खाना खाकर रात्रि करीबन 09.00 बजे सो रहे थे, अचानक रात्रि के करीबन 01.30 बजे सामने का दरवाजा टूटने की आवाज आई और सूरज मारकण्डे दरवाजा का कुण्डी तोड़कर अंदर घुस गया, बाहर में छिपे लोकेश बंजारे, शांता बाई बंजारे एवं लोकेश बंजारे का साला छोटू देशलहरे एवं उनके साथ अन्य 03-04 लोग एक राय होकर हाथ मे लोहे का राड एवं पाईप लेकर गाली गलौज करते, जान से मारने की धमकी देकर परछी में सोए आवेदक के भांजा देवव्रत ठाकुर और पिता कृष्णा नेताम को सभी मिलकर मारपीट करने लगे, देवव्रत ठाकुर एवं कृष्णा नेताम बचाव-बचाव कहकर जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। जो व्यक्ति मारपीट कर रहे थे वे राजेश ठाकुर कहां है उसे जान से मारना है कहकर मां बहन की गंदी गंदी गालीयां दे रहे थे। आवेदक ने अपने पति राजेश ठाकुर को मैं एक रूम में बंद कर दी थी, यदि वह बाहर निकलता तो उसे भी जान से मार देते। बहरहाल रानितराई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।