पाटन। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा आज शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेश में मांस मटन की विक्रय व पशु वध बंद करने के निर्देश जारी किया गया है। लेकिन इस निर्देश को पाटन के कुछ दुकानदारों ने उल्लंघन करते हुए खुले में मांस का विक्रय कर रहे थे। इसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी को जैसे ही मिली तो उन्होंने तत्काल नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन को दी । जिसके बाद सभी हरकत में आए और मौके पर जाकर कार्रवाई शुरू किया। नगर पंचायत की टीम ढाबों एवं होटल में पहुंचे तो वहां पर बेधड़क मांस का विक्रय करते पाया गया। वहीं पुलिस ने भी मांस विक्रय करते पाए जाने पर कुछ लोगों को थाने भी ले गए। कार्रवाई की जा रही है।







