बलराम यादव
पाटन। जनपद पंचायत पाटन के सभी 108 ग्राम पंचायतों में त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया है। नव निर्वाचित पंच,सरपंच, जिला पंचायत, जनपद सदस्य ने पद की शपथ भी ले लिए है। लेकिन इसके बाद भी ब्लॉक के 42 ग्राम पंचायत के सरपंच सरपंची नहीं कर पा रहे है। दरअसल पूरा मामला यह है कि ग्राम पंचायत के सरपंचों को शपथ ग्रहण करने के बाद प्रभार दिया जाना था। लेकिन ब्लॉक के 66 ग्राम पंचायतों के सरपंच ही प्रभार ले पाए है। इसके बाद ग्राम पंचायत के सचिव हड़ताल पर चले गए। इस कारण से शेष ग्राम पंचायत के सरपंच अभी तक प्रभार नहीं ले पाए है। ग्राम पंचायत के सचिवों की हड़ताल पर जाने के कारण डी एस सी, बैंक का स्पेसिमेंट भी नहीं बदला जा सका है। इस कारण पूरा काम काज ठप्प पड़ा हुआ है। (शेष खबर विज्ञापन के नीचे पढ़े)

इन ग्रामों में सरपंचों को मिला है प्रभार
पचपेड़ी, अमली डीह, खम्हारीया, घुघवा जा, रूही, अमेरी, करसा, पहाड़ोर, महका खुर्द, महका कला, मुड़पार, ढोर, अचानकपुर, रवेली, राखी, सावनी, खुड मुड़ी, अरस् नारा, देवादा, छाटा, फेकारी, काना कोट, मर्रा, बठेना, सिपकोंहा, तारीघाट, भंसूली के, खमहरिया, गुजरा, सेमरी, दरबार मोखली, बेलौदी, कुम्हली, gabdi, कुर्मी गुंडारा, खर्रा,जरवाय, borenda, कौही, असोगा, रानी तराई, डिडगा, रेंगा कटेरा, करेला, चूलगहन, निपानी

इन ग्राम के सरपंचों को नहीं मिला है प्रभार
औंधी, औरी, नारधी, बतंग, मोतीपुर, सांकरा, पहादा, जमराव, महुदा, कोपडीह, उफरा, झीट, सिकोला, केसरा,जाम गांव एम, करगा, घुघवा के, पटोरा, चुन कट्टा, लोहारसी, तर्रा, तुलसी, चांगोरी, बोरिद, पहादा, ओसर, बीजा भाटा, भरर, जाम गांव आर, भंसूली आर, नवागांव बी, टेमरी, बोर वाय, धमना, खोला, गातापार, बट रेल, अरमरी खुर्द, किकिर मेटा, आगेसरा, बेलहारी, अकतई, सुरपा, ओदरागहन शामिल है।।