शिव महापुराण कथा में चोर का भी दस्तक, कलश यात्रा के दिन कथा स्थल से बाइक हुई चोरी, चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा और सीसी टीवी लगे होने के बाद भी चोरी


पाटन। अमलेश्वर में भक्तो का धारा बह रही है। वही भीड़ का फायदा उठाने चोरी करने वाले भी सक्रिय हो गए है। जानकारी के मुताबिक कथा स्थल से आज एक बाइक चोरी हो गई। बाइक क्रमांक cg 04 d n 6175 बाइक को अज्ञात चोर कथा स्थल से पार कर दिया। जानकारी के मुताबिक बाइक को खड़ी कर कथा स्थल में गए थे। लेकिन जब वापस आया तो बाइक वहा नही थी।बहुत पता साजी किया। माइक के मध्यम से सूचना भी जारी किया गया। खबर लिखे जाने तक बाइक नही मिली थी