भिलाईनगर । भिलाई-3 थाना अंतर्गत अज्ञात चोर शासकीय प्राथमिक शाला की दरवाजे की कुंड़ी तोड़कर कुल 20 पंखे चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर पुलिस मामले में धारा 380,457 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है। भिलाई-3 पुलिस ने बताया कि स्कूल के प्रधान अध्यापक शिवा सागर (56 वर्ष) ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया कि शाला के अतिरिक्त कक्षा के 4 पंखे दरवाजा का कुंडी काटकर 4 पंखे चोरी कर लिए गए हैं। इसी प्रकार पूर्व में भी 16 पंखा काटकर अज्ञात चोर ले गए थे। इसकी भी शिकायत थाना प्रभारी से की जा चुकी थी। प्रधान अध्यापक ने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला सोमनी में चोरी की घटना बार-बार असामाजिक तत्वों के द्वारा की जा रही है। पुलिस स्कूल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें तो चोरियों पर विराम लगेगा।







