चोरों ने सुने मकान को बनाया निशाना, डेढ़ लाख नगद सहित 50 लाख का जेवर पर हाथ साफ किया, शादी में गया था पूरा परिवार

पाटन। – दुर्ग के नेहरू नगर पश्चिम में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 50 लाख रुपये की बड़ी चोरी को अंजाम दिया है घटना स्क्रैप व्यापारी विनय अग्रवाल के निवास की है जो परिवार सहित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे.चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखे हीरे,सोने-चांदी के जेवरात समेत 1.40 लाख रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया इसी बीच शादी से रात करीब 2 बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए इसके बाद परिजनों ने फौरन इसकी सूचना सुपेला थाने को दी सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है वहीं फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम भी मौके पर पहुंची है पुलिस का दावा है कि जल्दी आरोपी साथियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।।